Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

गंभीर बीमारी का शिकार हुई आमिर खान की ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की पोस्ट


बॉलीवुड में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुलासा किया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने लिखा इस गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरुकता बढ़े। इसी वजह से फातिमा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में बात की है।   फातिमा की इस पोस्ट के बाद एक फैन ने उनसे सवाल किया कि वह मिर्गी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ती हैं।  इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में दिया- 'उनके पास बेहतर सपोर्ट सिस्टम है जिसमें उनका परिवार, दोस्त और पेट शामिल हैं।'
उन्होंने ये भी लिखा- 'कुछ दिन अच्छे होते हैं लेकिन कुछ अच्छे नहीं होते हैं।' फातिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा है- उन्हें पहली बार इस बीमारी का पताआमिर खान की फिल्म 'दंगल' के सेट पर ही पता लगा था जब शूटिंग के दौरान उन्हें दौरा आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।  बता दें कि नवंबर माह में मिर्गी को लेकर देश में जागरुकता फैलाने के लिए कई कैम्पन चलाए जाते हैं।  यही वजह है कि फातिमा ने भी अपनी बीमारी के बारे में लोगों को बताया और लोगों को समय रहते डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।