Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 7:00 pm IST

अपराध

राजधानी दिल्ली में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से की ठगी, सरगना समेत 26 गिरफ्तार


टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ-साथ साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। 

पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोप में दो मुख्य आरोपियों के अलावा 24 अन्य लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार और अमृत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी खुद को अमेजन का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर मदद का झांसा देते थे। बाद में उनको अमेजन के गिफ्ट कार्ड्स खरीदवाकर उनको कैश कर लेते थे। 

इधर, पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 कंप्यूटर, 13 लैपटॉप, 28 मोबाइल, वाईफाई राउटर व अन्य सामान बरामद किए है। शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि, आरोपियों ने अब तक करीब 500 से अधिक अमेरिकी नागरिकों से ठगी की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि 17 नवंबर को साइबर थाना पुलिस की टीम को खबर मिली थी कि शकरपुर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। आरोपी पीड़ितों से ‘ल्ट्रा व्यूअर’ ‘एनी डेस्क’ जैसे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद उनको नजदीकी स्टोर से ऑन लाइन अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदने का दबाव बनाया जाता था।