बागेश्वर: कपकोट ब्लॉक में हरसीला से सीमा-कुमतीरा-जतरकोट तक चार किमी सड़क का जल्द निर्माण होगा। क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल व जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने सड़क के लिए भूमि पूजन किया। 128.76 लाख रुपये की लागत बनेगी सड़क। विधायक ने कहा कि गांव-गांव को सड़क से जोड़ने का काम उनकी सरकार कर रही है। अब तक उनके क्षेत्र में 56 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विकास कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोबिंद दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, ओमप्रकाश ऐठानी आदि मौजूद रहे।