Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 3:00 pm IST


हरदा के टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी के टि्वटर अकाउंट पर 70 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। बात उत्तराखंड की करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया लीडरशिप में राज्य के अन्य नेताओं पर भारी पड़ते हैं।रावत के टि्वटर अकाउंट पर 3.79 लाख फॉलोअर्स हैं। हरीश रावत औसतन रोजाना बारह से पन्द्रह ट्वीट करते हैं। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य मंत्री भी काफी सक्रिय हैं। सीएम के अलावा भाजपा के अन्य मंत्री भी टि्वटर पर समय बिता रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल भी हाल ही में ट्िवटर प्लेटफार्म पर आए हैं। उन्होंने तीन महीने पहले ही अपना ट्िवटर अकाउंट बनाया है।