Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Feb 2022 1:50 pm IST


भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल में बंद नरसिंहानंद गिरि को मिली जमानत


धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी नरसिंहानंद गिरी को सोमवार को जमानत मिल गई। प्रभारी सत्र न्यायाधीश द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने सशर्त नरसिंहानंद गिरी की जमानत याचिका स्वीकार की। भविष्य में समाज में भड़काऊ भाषण देकर नफरत न फैलाने की चेतावनी दी। उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी और स्वामी नरसिंहानंद गिरी पर समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। इस मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र में दोनों के अलावा कई संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने 15 जनवरी को भड़काऊ भाषण देने के मामले में नरसिंहानंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इससे पूर्व रिजवी की गिरफ्तारी हुई। रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में सर्वानंद घाट पर नरसिंहानंद गिरी धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उनको वहीं से गिरफ्तार किया।