Read in App


• Tue, 1 Jun 2021 11:52 am IST


थपलिया में तीन तेंदुए दिखने से दहशत


अल्मोड़ा-नगर के थपलिया क्षेत्र तीन तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। पिंजरा लगने के बाद भी तेंदुओं के पकड़ में न आने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग समेत पुलिस ने भी लोगों से रात में घरों में ही रहने की अपील की।
नगर के थपलिया मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने रविवार शाम तीन तेंदुए घूमते देखे। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुआ देख लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि नगर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग से संपर्क किया गया। काफी देर तक तीनों तेंदुए घरों के आसपास घूमते दिखाई दिए।