Read in App


• Fri, 17 Nov 2023 2:47 pm IST


नैनीताल हादसे में नौ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख


नैनीताल  : उत्तराखंड में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह 8 बजे अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की वजह वाहन में यात्रियों की अधिक संख्या और बदहाल मोटर मार्ग को बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।