Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Mar 2022 3:37 pm IST


चिरपतकोट धाम में हुआ महारुद्राभिषेक रुद्री पाठ का आयोजन


बागेश्वर: श्री श्री 1008 गुरु गोरखनाथ भगवान, आदिशक्ति भगवती माता और बाण देवता मंदिर चिरपतकोट धाम में महारुद्राभिषेक रुद्री पाठ का आयोजन किया गया। पाठ का वाचन पंडित चंद्र शेखर जोशी ने किया। इस मौके पर श्री भगवान को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ भगवान, माता भगवती से क्षेत्र की सुख, शांति और विश्व शांति की कामना की गई। पुजारी चंद्र सिंह गढ़िया ने प्रसाद बांटा। वहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कै हरीश चंद्र सिंह कपकोटी, संयोजक गणेश चंद्र उपाध्याय, सह ब्यवस्थापक सतीश जोशी, नरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।