Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Jun 2022 2:40 pm IST


आपको भी चाहिए 'बबीता जी' वाला निखार ? यहां हैं टिप्स की कतार


टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पसंदीदा किरदार बबीताजी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुनमुन भी आए दिन अपने फैंस को खुश करने के लिए खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हर कोई उनके चांद से रोशन चेहरे का राज जानने के लिए बेकरार रहता है। चलिए आज हम आपको मुनमुन दत्ता के खास ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बता रहे हैं।



हेल्दी डाइट - सेहत और स्किन के लिहाज से मुनमुन एक स्ट्रिक्ट हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। मुनमुन बाहर का मसालेदार और तैलीय खाना खाने से बचती हैं। उन्हें घर का बना खाना ही पसंद है। इसके अलावा मुनमुन नारियल पानी और सीजनल फल-सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करती हैं। 

विटामिन सी है जरूरी - मुनमुन दत्ता अपनी ऑयली स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में वो अपनी त्वचा को ध्यान में रखकर ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। मुनमुन के स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी युक्त सीरम और फेस क्रीम जरूर होता है। इसके अलावा मुनमुन ऐसे फल-सब्जियां भी लेती हैं जिनमें विटामिन सी पाया जाता है। 

भरपूर नींद - मुनमुन दत्ता मानना है कि बॉडी को समय-समय पर आराम मिलना बहुत जरूरी होता है। यह फिजिकल और मेंटल दोनों के लिए ही बहुत जरूरी है। इसका असर आपकी त्वचा पर भी देखने को मिलता है। थका हुआ शरीर और परेशान मन आपकी त्वचा को समय से पहले ही बूढ़ा कर देता है।