Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Apr 2023 5:27 pm IST


यूपी के 30 शहरों में होटल बनाएगी जापान की कंपनी HMI, ताज ग्रुप के इस फैसले से भी मिलेंगे रोजगार के अवसर


देश और प्रदेश में तेजी से बढ़ते होटल उद्योग को देखते हुए अब जापान की कंपनी एचएमआई ग्रुप ने भी उत्तर प्रदेश के 30 शहरों में होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी प्रदेश में 7200 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है जिसका एमओयू भी बीते महीनों में साइन कर लिया गया है, जिसके तहत प्रदेश में 30 नए होटल बनाएं जायेंगे।



बताया जा रहा है कि जापान के प्रमुख शहरों में 60 से अधिक होटल संचालित कर रहे एचएमआई ग्रुप के निदेशक, पब्लिक रिलेशन टाकामोटो योकोयामा ने एक बातचीत में बीते दिनों कहा था कि उत्तर प्रदेश में होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं हैं। यहां काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में एचएमआई समूह आगरा, वाराणसी और अयोध्या सहित प्रदेश के 30 प्रमुख स्थानों पर अपनी होटल चेन बनाएगा। कंपनी के इस कदम से यहां के 10 हजार से अधिक लोगों के लिए नौकरी के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध होंगे। साथ अप्रत्यक्ष रूप से भी लोगों को कमाई करने के अवसर मिलेंगे। 

 नवाबगंज में होटल खोलेगा ताज ग्रुप

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी पर्यटन के क्षेत्र में कौशल विकास ,उद्यमिता एवं  रोज़गार को बढ़ावा देने के क्षेत्र में पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं होटल प्रबंध संस्थान के बीच MoU साइन  हुआ है। यह MoU पर्यटन और वाणिज्य के सामंजस्य को बढ़ावा देने के साथ ही सरकार की नीतियों को आमजन की आकांक्षाओं के पूरक बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। वहीं तीन महीने पहले गोंडा में हुए इनवेस्टर्स शिखर सम्मेलन में भी अयोध्या के विवांता और जिंजर जैसी नामी कंपनी ने ताज होटल के लिए 400 करोड़ रूपये के निवेश का सबसे बड़ा प्रस्ताव रखा था। वहीं होटल ताज ग्रुप ने गोंडा के नवाबगंज इलाके में अपना होटल प्रस्तावित किया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। ताज होटल के इस कदम से आने वाले दिनों में रोजगार के काफी सारे अवसर उपलब्ध होंगे जिससे युवाओं को  रोजी रोटी के लिए इधर उधर भटकना नहीं  पड़ेगा। 

करियर के लिए अच्छा ऑप्शन है होटल मैनेजमेंट का कोर्स

ऐसे में जो युवा होटल इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये मौका किसी वरदान से कम नहीं है। वे 12वीं के बाद किसी भी कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके अपने सपने को पूरा कर सकते हैं और सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं। देश में हजारों कॉलेज मौजूद हैं जहां  से बेहद कम फीस पर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

ये हैं टॉप 10 कॉलेज 

1. नारायण कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश। 
2. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, पूसा नई दिल्ली।
3. वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मणिपाल।
4. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, मुंबई।
5. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, हैदराबाद।
6. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, चेन्नई।
7. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, लखनऊ।
8. बनारसीदास चनाड़ीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली।
9. डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, चंडीगढ़।
10. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु।



 “नारायण कॉलेज किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज भी प्रोवाइड कराता है। स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दिलाना हमारा लक्ष्‍य और उसकी करियर काउंसलिंग कराना हमारी जिम्मेदारी है। होटल मैनेजमेंट में जॉब की कोई कमी नहीं है। नए होटल खुल रहे हैं। सैलरी भी अच्छी है।”
-शशि भूषण, चेयरमैन
नारायण कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश।  

संपर्क करें-  

मोबाइल नंबर- 8171699974, 8439509071
व्हा्ट्सएप नंबर- 8755116149, 9368053604
ईमेल- narayangroup98@gmail.com