Read in App


• Tue, 26 Jan 2021 3:39 pm IST


आप पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस,प्रदेशवासियों को दी बधाई



आज पूरे देश में 72 वां गणतंत्र दिवस बडी ही धूमधाम से मनाया गया। आप पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी झंडा रोहण में मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहण के बाद राष्टगान गाया और तिरंगे को सैल्यूट किया। इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि, आज का दिन सभी भारतीयों के लिए बडे ही गर्व का दिन है। आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लाूग हुआ था। 

 

उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। अभी भी कई लोगों को संविधान की पूर्ण जानकारी नहीं है। अगर संविधान का सही ज्ञान हो तो लोगों को अपने हक हकूकों का सही ज्ञान हो पाएगा। उन्होंने अपील की ,जिस तरह से गीता,कुरान,बाईबल की पुस्तकों का अध्ययन किया जाता है ,उसी तरह लोगों को संविधान की पुस्तक घर में रख कर अध्ययन करना चाहिए,ताकि लोगों को मूल अधिकारों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि ,प्रदेश की सरकार को जो कार्य राज्य के विकास के लिए करना चाहिए था उस विकास से प्रदेश आज भी कोसों दूर है।