Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 11:30 am IST


विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया टाइल्स निर्माण का उद्घाटन


रुद्रप्रयाग: राइंका रतूड़ा में विधायक निधि से निर्मित प्रार्थना स्थल पर टाइल्स निर्माण का उद्घाटन विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक चौधरी ने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है। भविष्य निर्माण का मार्ग ही शिक्षा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि की 52 प्रतिशत धनरशि शिक्षा पर ही खर्च की है। कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में हर हाईस्कूल व इण्टर कालेजों में ई-लर्निंग सिस्टम लगाया गया जिससे शिक्षकों की कमी को कफी हद तक पूरा किया गया है। कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में ग्राम पंचायत रतूड़ा में 38 लाख की धनरशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी जो पूर्ववर्ती विधायकों से कई गुना ज्यादा है। उन्होंने विद्यालय के अवशेष भाग पर टाइल्स निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने की।