Read in App


• Mon, 12 Jul 2021 8:38 am IST


गत्ते के डिब्बे बनाने वाले गोदाम में लगी आग


हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मैदानियान मोहल्ले में मिठाई के डिब्बे बनाने वाले गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को मैदानियान फकीरों वाली गली के एक मकान में आग लग गई। आग लगने की जगह मिठाई के डिब्बे बनाने का काम किया जाता था। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से तीन गाडियां मौके पर पहुंचीं और एलएफएम भगवती प्रसाद, राहुल शर्मा, सुरेंद्र रावत, संदीप जोशी ने आग बुझाना शुरू कर दिया। गली में घर होने के कारण मिनी हाई प्रेशर गाड़ी को आगे भेजा गया। बड़ी गाडि़यों ने पीछे रहकर आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया गया। एसएफओ शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार आगजनी में करीब दो लाख के नुकसान की बात सामने आ रही है। घर में मिठाई के डिब्बे बनाने का काम किया जाता था।