Read in App


• Tue, 20 Apr 2021 9:42 pm IST


DC vs MI Live Score: दिल्ली को मिला 138 रन का लक्ष्य


DC vs MI Live IPL Score: आईपीएल 2021 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का स्कोर बनाया और दिल्ली के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने चार विकेट चटकाए।