Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Apr 2022 7:05 am IST


टिकैत-चढूृनी मजदूर-किसान संगठनों की संयुक्त महापंचायत में होंगे शामिल


रुद्रपुर : मजदूर-किसान संगठनों की संयुक्त महापंचायत मंगलवार को सिडकुल पारले चौक के पास होगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू्ंनी भी शिरकत करेंगे।

महापंचायत को लेकर देर शाम जिला प्रशासन और पुलिस की मध्यक्षता में हुई वार्ता बेनतीजा रही। वहीं पुलिस और प्रशासन ने महापंचायत को लेकर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।