Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 11:30 pm IST

नेशनल

गुप्तकालीन मंदिर के 1500 साल पुराने अवशेष यूपी में मिले


उत्तर प्रदेश के एटा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक संरक्षित स्थल में गुप्त काल के एक मंदिर की सीढ़ियां और दो खंभे मिले हैं। एएसआई ने अवशेषों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि एक सीढ़ी पर शंख लिपि (शेल स्क्रिप्ट) में अभिलेख लिखा हुआ है। ये सभी अवशेष 1500 साल से अधिक पुराने हैं।