Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

अंजलि अरोड़ा संग काम करने से मुनव्वर फारूकी ने किया इंकार, जानें वजह


रियलिटी शो लॉकअप फेम मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। इस शो में दर्शकों ने दोनों का नाम जोड़कर मुंजलि कर दिया था। शो से बाहर आने के बाद फैंस दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मुनव्वर ने अंजलि अरोड़ा के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोई शख्स है, जो मुनव्वर के लिए बेहद ही खास है और उसके कहने पर मुनव्वर ने अंजलि के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।  हालाकि, इस बारे में मुनव्वर और अंजलि की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि ये दोनों स्टार अपने-अपने काम में बिजी हैं। लेकिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए ये दोनों अपने-अपने इस्टाग्राम से फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।