Read in App


• Fri, 19 Jul 2024 5:33 pm IST


बीरोंखाल में हुई पेट्रोल की किल्लत


बीरोंखाल ब्लॉक के अंर्तगत गुडिंडा डीजल पंप में पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। चार दिन से लोग पेट्रोल-डीजल के संकट से जूझ रहे हैं। इससे स्थानीय वाहन चालकों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रामनगर, पौड़ी, और कोटद्वार से पेट्रोल-डीजल मंगाकर काम चला रहे हैं।
जय कालिंका मां टैक्सी, मैक्सी यूनियन बीरोंखाल के अध्यक्ष राजेश रावत, कुलदीप सिंह, तेजपाल सिंह, जेटी सिंह, बिक्रम आंनद आदि ने बताया कि गुडिंडा डीजल पंप पर चार दिन से डीजल और पेट्राल नहीं है। इस कारण सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का एकमात्र डीजल पंप पर डीजल, पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। सहायक खाद्य निरीक्षक बीरोंखाल शशीकला रावत ने बताया कि पंप संचालक का सर्वर नहीं चलने से दिक्कत हो रही है। उधर जिलापूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि खाद्य निरीक्षक बीरोंखाल से गुडिंडा डीजल पंप पर चार दिन से डीजल, पेट्राल नहीं मिलने की जानकारी ली जा रही हैं। पंप संचालक को शीघ्र डीजल और पेट्राल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।