Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Apr 2023 9:57 am IST

अंतरराष्ट्रीय

युद्ध के बीच यूक्रेन का रूसी सैनिक पर बड़ा आरोप, जेलेस्की बोले- काटा हमारे जवान का गला...


रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच का युद्ध बीते एक साल से चल रहा है। इस युद्ध में कई नागरिकों समेत हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं। दोनों ही देशों के बड़ी संख्या में सैनिक भी मारे जा चुके हैं।

इसी बीच, यूक्रेनी सैनिक का सिर काटने का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, रूस के सैनिक ने यूक्रेन के जवान का सिर कलम किया है। वहीं इस घटना से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोदिमीर बौखला गए हैं। उन्होंने पहले वीडियो की सत्यता की जांच कराए जाने की बात कही है, बाद में प्रतिक्रिया देने की। 

हालांकि उन्होंने रूस की सैना को जानवर बताते हुए कहा कि वह आसानी से यह कर सकते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों में नाराजगी है। जबकि रूसी सरकार ने फुटेज को ‘भयावह’ करार देते हुए कहा कि इसकी सत्यता की जांच करने की जरूरत है।