Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Jun 2022 11:00 am IST


दिल्ली में फिर सताएगी गर्मी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल


इन दिनों भारत के कई राज्यों में मॉनसून से पहले एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का  कहर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यहा तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसी के साथ आज, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

अगर बात करें यूपी की तो यहां पर आसमान में तेज धूल खिली रहेगी। इसी के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इधऱ, बिहर में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं आज यहां पर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में हीटवेव को लेकर अगले चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।  जिसके कारण आज यहां पर न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस  और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो सिक्किम के अलावा बंगाल, कर्नाटक, अंडमान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में आज तेज बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, ओडिशा में भी बारिश होगी।