Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Oct 2022 4:19 pm IST


प्रांतीय महिला सम्मेलन में बोले बाबा रामदेव, एक लाख साधकों के लिए बसाएंगे नगर


अल्मोड़ा : योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है वह जल्द ही एक लाख साधकों के रहने के लिए नगर बसाने की योजना बना रहे हैं। उनके जीवन का हर क्षण, उनका रोम-रोम और पूरी संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है। वह हर भारतीय के जीवन को वैभवशाली बनाना चाहते हैं।बाखली खेल मैदान में आयोजित पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा कि पहाड़ के जल, जंगल जमीन और जवानी को संवारने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। मडुवा और बिच्छूघास से लेकर गोमूत्र तक को खरीदने का बीड़ा उठाया गया है।उन्होंने कहा कि योग रूपी परम धर्म, सेवा धर्म, मानव धर्म और राष्ट्र धर्म की पताका फहराते हुए सनातन धर्म के गौरव को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने का समय आ गया है। रामदेव ने अनुलोम, विलोम और कपालभाति आदि योग कराकर निरोग रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम को केंद्रीय महिला प्रभारी साध्वी देवप्रिया, भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि के चेयरमैन एमपी सिंह, मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन लीला जोशी और सीमा जौहर ने किया।