Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Feb 2023 5:00 am IST

अपराध

चंड़ीगढ़ : बटाला में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, कार सवार सात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग


चंडीगढ़ के बटाला के दहिया गांव में बीती रात करीब 11 बजे एक कार में आए सात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके गांव के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह की हत्या कर दी। 

इस अंधाधुंध फायरिंग में स्वर्ण सिंह की छाती में गोली लगी। घायल स्वर्ण सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जवाबी फायरिंग से दो हमलावर भी गंभीर घायल हुए जिन्हें बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

मृतक स्वर्ण सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार रात करीब 11 बजे कार सवार सात लोगों ने पिता का नाम लेकर शोर मचाना शुरू किया, और पिता स्वर्ण सिंह ने गेट खोला तो सभी जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए और फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, पिता ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायरिंग की।

एसएसपी बटाला सतेंद्र सिंह ने बताया कि, पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सात में से तीन आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। अन्य फरार आरोपी भी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।