Read in App


• Wed, 21 Feb 2024 11:16 am IST


पिथौरागढ़ में महीने में दूसरी बार बर्फबारी, किसानों ने ली राहत की सांस


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर निचले इलाकों में हिमपात हुआ है। फरवरी माह में यह दूसरा हिमपात है। जिलेभर में वर्षा से किसानों के साथ ही वन विभाग को भी राहत मिली है। सोमवार को मौसम का रुख बदलने के साथ जिलेभर में कहीं हल्की और कहीं मध्यम वर्षा हुई।मुनस्यारी तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों रातभर हिमपात होता रहा। खलियाटाप एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गया है। एक फीट से अधिक हिमपात होने से स्कीइंग के दूसरे चरण के शुरू होने की उम्मीद है। बेटुलीधार और कालामुनि में आधा फीट हिमपात हुआ। मुनस्यारी मुख्य बाजार में एक इंच बर्फ पड़ी। निचले इलाकों में वर्षा से आलू और अन्य सब्जियों के उत्पादक गदगद हैं।मुनस्यारी में मंगलवार को भी दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धारचूला तहसील के अंतर्गत गुंजी और उससे ऊपर के इलाकों में एक फीट से अधिक हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में रातभर वर्षा से ठंड एक बार फिर लौट आई है।