Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 3:00 pm IST


तेंदुए ने घर में घुसकर चार लोगों को किया घायल


भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर चार लोगों को घायल कर दिया। इन लोगों ने किसी तरह जान बचाई। तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। गांधी नगर मोहल्ले में नूरजहां (60) पत्नी शाबिर हुसैन का पुत्र आरिश (20) रविवार रात करीब एक बजे लघु शंका के लिए बाहर आया। इसी दौरान छत पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक चिल्लाते हुए अंदर भागा तो तेंदुआ भी घर में घुस गया। घर के लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का मुकाबला किया और इस दौरान तेंदुए ने आरिश, नूरजहां, असलम (27) और रिहाना (39) को पंजे मारकर घायल कर दिया। चारों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को कमरे से बाहर भगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।