Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 11:37 am IST


नहाने का लुत्फ अब लाभ के साथ , पानी में मिक्स करें यें...


अगर नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाया जाए तो आपको रिलेक्स तो मिलता है साथ ही बॉडी को काफी सारे फायदे भी मिलते हैं। आज हम बता रहे हैं कुछ नैचुरल चीजों के बारे में जिनको आप अपने नहाने के पानी में मिला सकते हैं-

1) एप्सम सॉल्ट - नहाने से पहले अपने पानी की बाल्टी में एप्सम सॉल्ट को मिलाएं (इसे घूलने के लिए कुछ समय दें)। अगर स्किन ड्राई है तो इसमें नारियल तेल या फिर कोई और ऑयल मिलाएं। फिर नहाने का लुत्फ उठाएं। अब नाम से कई लोग इसे नमक समझ बैठेंगे, जबकि ये एक नैचुरल मिनरल कम्पाउंड है जो मैग्नीशियम और सल्फेट से बना होता है। जब इसे गर्म पानी में मिलाते हैं, फिर इससे नहाने से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल फिर से भरने में मदद मिलती है। जो अक्सर तनाव महसूस होने पर खत्म हो जाता है। इससे दर्द और सूजन कम हो सकती है और गले की मांसपेशियों को राहत देने में मदद मिल सकती है।

2)  गुलाब - अब नहाने के पानी में गुलाब मिल जाएं तो इससे बेहतर और क्या ही हो सकता है। इसके लिए पानी में कुछ बुंद रोज एसेंशियल ऑयल की मिलाएं फिर, इसमें थोड़ा सा दूध, कुछ गुलाब की सूखी पत्तियां। गुनगुने पानी में इन सभी चीजों को मिक्स करें और नहाने के साथ खुद को रिलेक्स करें।गुलाब में नैचुरल एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। गुलाब बाथ लेने से एक्न और रेडनेस जैसी परेशानी से बचा जा सकता है। इसी के साथ गुलाब मॉइश्चराइज करने और स्किन को रिफ्रेश करने में मदद करता है। 

3) शहद दादी-नानी के हर नुस्खे में शहद का इस्तेमाल जरूर होता है। अब नहाने के पानी में भी आप इसे मिला सकते हैं। इसके लिए कच्चे शहद को मिलाएं अच्छे से मिक्स करें और नहाएं। इससे नहाने के बाद आपको अच्छे से साफ पानी से नहाने की जरूरत होगी।  शहद से नहाने से शरीर में मौजूद डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इसमें नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं और ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं साथ ही एजिंग के साइन से लड़ने में मदद करते हैं।