Read in App


• Wed, 24 Mar 2021 12:55 pm IST


कुमाऊं में विशेष स्थान रखती है लोहाघाट की खड़ी होली


चंपावत-कुमाऊं में गाई जाने वाली खड़ी होलियों में लोहाघाट की खड़ी होली अपना विशेष स्थान रखती है। आठ साल पहले यहां के रामलीला मैदान में शुरू हुए होली रंग महोत्सव ने लोहाघाट की होली की ख्याति दूर दूर तक फैला दी है। इसके चलते यहां होने वाले होली रंग महोत्सव को देखने के लिए विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। यहां तक कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत रंग महोत्सव में शिरकत कर चुके हैं।