Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Nov 2021 4:39 pm IST

जन-समस्या

भारत-चीन बॉर्डर पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पांच फीट तक बर्फबारी-जनजीवन अस्त-व्यस्त


भारत-चीन सीमा पर स्थित दारमा, व्यास घाटी में मौसम की तीसरी बर्फबारी हुई। सीमा के करीब स्थित ज्योलिंकांग और नाबीढांग में 3 से 5 फीट बर्फ गिरी, इससे दोनों घाटियों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ये घाटियां शीत लहर की चपेट में हैं।  सीमांत जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित दारमा व व्यास घाटी में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई। यहां के नाबीढांग व ज्योलिंकांग में 3 से 5 फीट बर्फ गिरी।

ये क्षेत्र बर्फ से पटे हैं, जिससे यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुटी के हरीश कुटियाल व दांतू के प्रधान जमन दताल ने बताया चीन सीमा के करीब भारी हिमपात हुआ है। जिससे यह क्षेत्र शीत लहर की चपेट में हैं। कहा भारी हिमपात से सीमा की चौकसी में डटे सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। 

बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा, 2 डिग्री पहुंचा तापमान : मुनस्यारी। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चौथी जबकि यहां के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खलिया में पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद हिमनगरी में पारा तेजी से लुढ़क गया है। यहां का तापमान 2 डिग्री पहुंच गया है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।