Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 4:52 pm IST


चम्पावत में बारिश से तापमान में गिरावट


चंपावत  : चम्पावत में दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदला। कभी धूप और कभी बारिश आने से लोगों को दिक्कतें हुईं। यहां गरज चमक के साथ हुई बारिश ठंड में इजाफा हो गया।चम्पावत में मंगलवार को सुबह से धूप और छांव का खेल चलता रहा। दोपहर करीब 12 बजे बारिश हुई, इससे तापमान में गिरावट आ गई। करीब एक घंटे बाद बादल छंटने से धूप खिल आई। धूप खिलने से तापमान में मामूली सुधार हुआ। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही आसमान में बादल छाने लगे। अपराह्न करीब दो बजे एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। इसके बाद फिर से धूप निकल आई। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लोग परेशान हैं।