Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 11:53 am IST


भाजपा के स्लोगन पोतने वाले को पकड़ा


हल्द्वानी। शनिवार शाम पुलिस ने प्रेमपुर लोसज्ञानी में दीवारों पर भाजपा के स्लोगन को पोतने के आरोपी सुबेग सिंह को पकड़कर थाने में बंद कर दिया था। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीण कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में मुखानी थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि जिस दीवार में स्लोगनों को पोता गया है वह दीवार सुबेग सिंह के चाचा सरदार रविंदर सिंह ज्ञानी की है। उनकी मर्जी के बगैर दीवार पर इश्तहार लगाया गया था। कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने बताया कि जब पुलिस नहीं मान रही थी तब ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंकने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान कृपाल सिंह बब्बू की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद सुबेग सिंह को छोड़ दिया।