Read in App


• Thu, 4 Apr 2024 5:09 pm IST

राजनीति

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन


उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को अपना समर्थन दिया है। डोभाल ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी तथा लोकसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।गुरुवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने अपने बड़कोट स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा है कि राष्ट्र और क्षेत्र हित को देखते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाएं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।