Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 5:00 pm IST


बिहार में गिरफ्तार हुए दो चीनी नागरिक, अवैध तरीके से कर रहे थे सीमा पार


भारत में अवैध तरीके से घुस रहे दो चीनी नागरिकों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों नागरिक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार हुई।

जहां दोनों को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। है। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों ने बताया, पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर नजर आए थे। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान  दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला।

जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हो गई है। इसके साथ ही पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है।