Read in App


• Sun, 30 May 2021 1:36 pm IST


कोविड किट लेकर रं कल्याण संस्था की टीम व्यास घाटी रवाना


पिथौरागढ़-कोविड महामारी को देखते हुए रं कल्याण संस्था ने स्वास्थ्य सुविधा से वंचित गांवों में कोविड किट पहुंचा रही है। इसके तहत गठित टास्क फोर्स की पहली टीम दारमा घाटी, दूसरी टीम चौंदास घाटी में घाटी में कोविड किट पहुंचाकर लोगों को जागरूक कर रही है। शनिवार को रं टास्क की छह सदस्यीय तीसरी टीम को विधिवत पूजा अर्चना के बाद संरक्षक अशोक नबियाल और पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल हरि झंडी दिखाकर व्यास घाटी को रवाना किया। पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और म्यूजियम संचालिका उर्मिला गुंज्याल ने बताया कि तीसरी टीम में अशोक नबियाल, राम सिंह ह्यांकी, मोहन तत्वाल, दीपक रौंकली, धर्मेंद्र गर्ब्याल, रितेश गर्ब्याल शामिल है। ये टीम पहले सिमखोला, बुंगबुंग गांव में कोविड किट वितरण के बाद व्यास घाटी के सात गांव बुदि,गर्ब्यांग, नप्लचु, गुंजी,नाबी,रोंकांग और सीमा के अंतिम गांव कुटी तक संस्था के ओर से जो मानक बनाए गए स्वास्थ्य किट को वितरित करेगी। मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, केंदीय अध्यक्ष बिशन बोनाल, महासचिव डॉ. विक्रम सिंह रोकली, कोषाध्यक्ष हितेन्द्र हयांकी, एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल आदि लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कृष्ण गर्ब्याल, गर्ब्यांग प्रधान बृजेश गर्ब्याल, आवती ह्यांकी , गणेश दुग्ताल, अरविंद रौंकली, सहित कई लोग मौजूद रहे।