Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Dec 2022 12:00 am IST

नेशनल

चीन में हालात देखकर कर्नाटक सरकार सतर्क, स्कूलों और कॉलेज में मास्क पहनना किया अनिवार्य...


चीन के अलावा विश्व के कई देशों में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए एहतियातन कर्नाटक सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

जानकारी देते हुए सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, पहले रेस्तरां, पब और स्कूलों के बाद कर्नाटक के कलबुर्गी हवाई अड्डे के परिसर में आगंतुकों और यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि, केन्द्र ने पहले ही एयरपोर्ट पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। बिना मास्क के किसी को भी हवाई अड्डे के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।