Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Jan 2022 7:00 am IST


उत्तराखंड चुनाव: BJP ने जीत का बनाया मंत्र, कोर ग्रुप की बैठक का यह है पूरा प्लान


विधानसभा चुनावों में रैली, जनसभा से प्रचार पर रोक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख के स्तर पर चुनाव प्रचार को केंद्रित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन बूथ स्तर मजबूत है। भाजपा अभी तक बड़ी- बड़ी रैली और जनसभा के जरिए वोटरों को रिझाने का प्रयास करती रही है। लेकिन इस बार स्थितियां बदल गई हैं। ऐसे में अब भाजपा बूथ स्तर पर अपने मजबूत संगठन का फायदा प्रचार के लिए उठाना चाहता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी प्रचार और चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है और इसी के आधार पर अब आगे चुनाव प्रबंधन किया जाना है।