Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 3:00 am IST

अपराध

गहने और घर के लिए पिता-पुत्र ने की मां की हत्या, शव के किए इतने टुकड़े की गिनना मुश्किल...


पुणे में पिछले महीने 62 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे और पोते को गिरफ्तार किया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर एक बोरे में भरकर एक नदी में फेंक दिया गया था। जांच के दौरान पूरा शक में मृतक के बेटे संदीप गायकवाड़ और पोते साहिल पर गया। दोनों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

बताया जा रहा है कि, मृतक उषा गायकवाड ने बेटे और पोते को अपना घर छोड़ने के लिए कहा था, जिससे वे नाराज थे। इसी को लेकर दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला कि मृतका के पास केशव नगर इलाके में घर और सोने के गहने थे। जिसे उसने देने से उन्होंने मना कर दिया था।