Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Sep 2022 3:00 am IST

अपराध

कूड़ा बिनने वाले तीन युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े


रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास ही कूड़ा बीनने का काम करते हैं।

पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महिला अपने दोस्त के साथ आउटर सिग्नल के पास बैठी थी। तभी तीनों लड़कों ने दोस्त को पीटकर भगा दिया गया, फिर लड़की को 100 मीटर दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस युवती के दोस्त की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोस्त पुलिस की हिरासत में है। 

वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के भटवा धर्मपुर निवासी राजा उर्फ इम्तियाज मुहम्मद अंसारी, गोरखपुर के शाहपुर के कृष्णा नगर चौराहा निवासी संतोष चौहान और बिहार के बेगूसराय निवासी अंकित पासवान के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बतायी जा रही है।