Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Feb 2022 11:08 am IST

नेशनल

जुलाई के बाद फरवरी में कोरोना से सबसे ज्यादा 15 हजार मौतें


कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी में 15 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।  दें की यह संख्या पिछले साल जुलाई में हुई मौतों के आंकड़ों के बाद सबसे ज्यादा है। जानकारी के अनुसार जुलाई में 24 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अचानक से मौतों की संख्या में हुए इस इजाफे के पीछे नई बात निकलकर सामने आई है। दरअसल, फरवरी में कोरोना से सिर्फ 8,673 मौतें ही दर्ज की गई हैं। जबकि, इन आंकड़ों में 6,329(42%) पुरानी मौतों को जोड़ा गया है, जिससे यह संख्या 15 हजार पार कर गई। वहीं ऐसा ही खेल जनवरी में हुआ था। जनवरी में 14,752 मौतें दर्ज की गई थीं, जिसमें 5483 मौतों को जोड़ा गया था।