Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 11:14 am IST

मनोरंजन

बड़े पर्दे पर पहली बार छाएगा रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर के रोमांस का जादू


अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'अनटाइटल्ड' फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार अब यह फिल्म मार्च 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लव रंजन द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है। बता दें कि लव रंजन इससे पहले पंचनामा फ्रैंचाइज़ी और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसकी जानकारी लव फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अपडेट पोस्ट कर दी है। लव फिल्म लिखते हैं, "रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म होली यानी 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी!" लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, गुलशन कुमार और भूषण कुमारी, लव फिल्म्स  व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत"।