टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "ऐतिहासिक, ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित रहेगा। हॉकी टीम को घर पर ब्रोंज मेडल लाने के लिए बधाई। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे राष्ट्र और खासकर युवाओं की कल्पना पर असर छोड़ा है। हमारी हॉकी की टीम पर भारत को गर्व है। " राजनीति से लेकर खेल हस्तियों ने हॉकी टीम को बधाई दी है।