Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 11:57 am IST


इस योजना के लिए महिलाओं ने किया विरोध-प्रदर्शन


स्वयं सहायता समूह बैनर तले महिलाओं ने राज्य सरकार पर उनका काम छीनने का आरोप लगाया है। महिलाएं बड़ी संख्या में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कार्यालय पहुंची। जहां नाराज महिलाओं ने विभाग के गेट पर ही बैठकर प्रदर्शन किया। समूह से जुड़ी महिलाओं ने चेतावनी दी कि सरकार ई.टेंडरिंग प्रक्रिया जल्द खत्म नहीं करेगी तो महिलाएं बड़ा आंदोलन करते हुए सचिवालय कूच करेंगी। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन की योजना को सरकार एक निजी कंपनी के हवाले करने जा रही है। टेंडर एक निजी कंपनी के हाथों में चला जाएगा इस टेक होम राशन योजना से दो लाख महिलाएं जुड़ी हुई है। इस कंपनी के आने से सभी का रोजगार छिन्न जाएगा।