Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Oct 2022 6:28 pm IST

खेल

श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने रौंदा, ग्लेन फिलिप्स के बराबर भी रन नहीं बना सकी पूरी टीम


ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के अहम मैच में श्रीलंका को बुरी तरह रौंद दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पुख्ता हो गई हैं, क्योंकि कीवी टीम ने 3 में से दो मैच जीत लिए हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इस तरह टीम के खाते में इस समय 5 अंक हैं और नेट रन रेट भी बेहतर है। इस मैच में श्रीलंका को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूरी श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के बराबर रन नहीं बना सकी। उन्होंने 104 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि श्रीलंका की पूरी टीम 102 रन पर ढेर हो गई। यहां से श्रीलंका की टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है, क्योंकि एक मैच श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना है।