Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 17 Dec 2022 8:58 am IST


यूपी : फौजी पिता ने बेटी को दहेज में दिया बुलडोजर, सोशल मीडिया पर छा गया ये अनोखा गिफ्ट...


हमीरपुर जिले में दूल्हा बने 'योगी' को दहेज में बुलडोजर दिया गया है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

जाहिर है दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला है। गौरतलब है कि, यूपी मेत देश में विधानसभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा शुरु हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।

बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है।