Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Jan 2023 12:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन : न्यींगची शहर में भीषण हिमस्खलन, आठ ने तोड़ा दम, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की संभावना...


चीन के तिब्बत में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित में स्थित न्यींगची शहर में भीषण हिमस्खल के चलते कम से कम आठ लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई लोग पहाड़ों से गिरी बर्फ के नीचे ही दबे हुए हैं।  

घटना की जानकारी मिलते ही चीन की सरकार ने 131 लोगों और 28 वाहनों को रातोंरात रेस्क्यू मिशन के लिए भेजा। राहत-बचाव दल बर्फ में दबे लोगों के शव निकालने के अलावा लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटा हुआ है। उधर, आपात प्रबंधन मंत्रालय ने भी 246 कर्मी, 70 वाहन और 994 सर्चिंग डिवाइस से लैस रेस्क्यू टीम रवाना की। इसके अलावा लापता लोगों को ढूंढने के लिए 10 बड़े उपकरण भी इलाके में भेजे गए हैं।

बताते चलें कि, तिब्बत का स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर न्यींगचीकी समुद्रतल से 9300 फीट की ऊंचाई पर बसा है। यहां हिमस्खलन मंगलवार रात आठ बजे के करीब मेनलिंग काउंटी में स्थित पई गांव को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ।