Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Oct 2022 7:00 am IST

नेशनल

अपने दो दिवसीय दौरे पर आज त्रिपुरा आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, न्यायिक अकादमी का करेंगी उद्घाटन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वो कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। 

दरअसल, राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति आज सुबह 11:15 मिनट पर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। जानकारी देते हुए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे यानि एनएफआर के एक अधिकारी ने बताया कि, राष्ट्रपति 13 अक्टूबर को अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

इधर, त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने कहा, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी। और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखेंगी। वहीं इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम यानि एएमसी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। वहीं इस दौरान सीएम माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। 

राष्ट्रपति की नेताओं, गणमान्य लोगों और आम जनता से मुलाकात करने की भी योजना है। वह 13 अक्तूबर को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उदयपुर जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अगरतला तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।