Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 11:36 am IST


स्किन केयर के लिए महंगे कॉस्मेटिक्स से नही बेहतर लाइफस्टाइल है जरुरी...


क्लीन और क्लियर स्किन हर किसी को पसंद होती है। जब हम यंग होते हैं तो स्किन पर नैचुरल ग्लो होता है। उम्र बढ़ने के साथ  ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। लोग स्किन केयर के नाम पर महंगे कॉस्मेटिक्स में बिना सोचे पैसे उड़ाते हैं। जबकि आप कुछ प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से ही मनचाही स्किन पा सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान का असर पूरी सेहत के साथ स्किन पर भी दिखता है। यहा जानें बेस्ट तरीके जो आपको स्किन के महंगे डॉक्टर नहीं बताएंगे।

खूब पिएं पानी- 2015 में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि स्किन की हेल्थ का पानी पीने से सीधा कनेक्शन है। त्वचा के नीचे जो सेल्स होती हैं, उनको हेल्दी रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। रोजाना कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीएं।

ऐंटी एजिंग फूड्स- विटामिन सी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका महंगा सीरम लगाने से अच्छा है कि आप रोजाना नींबू पानी पिएं या संतरा, मौसमी जैसे फल खाएं। विटामिन सी कोलैजन बूस्ट करता है जो कि स्किन के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा हरी सब्जियां और नट्स ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनको खाने का असर तुरंत आपकी स्किन पर दिखेगा। 

प्रोबायोटिक्स- योगर्ट, इडली, पनीर, मटर, छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स आपकी स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी अच्छे होते हैं। 

ऐलोविरा- ऐलोविरा से स्किन पर नई सेल्स आती हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। अगर आपके पास ऐलोविरा का पौधा है तो अच्छी बात है वर्ना चेहरा धोने के बाद आप स्किन पर ऐलोविरा जेल लगा सकते हैं। 

करें मॉइश्चराइज- चेहरा धोने के बाद इसे मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। जब चेहरा हल्का गीला हो तब ही इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इसके अलावा धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं या कॉटन के कपड़े से स्किन को कवर रखें।