Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 6:29 pm IST


बरसात में टूटी सड़कें नहीं हो पाई ठीक


बीते दिनों हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने वाली सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। कई जगहों पर सड़कें इतनी खतरनाक बनी हैं कि ग्रामीण वाहनों में जाने से भी डर रहे हैं। घाट-लुंतरा-खुनाणा (12 किमी) मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। खुनाणा गांव के समीप धोलागाड गदेरे में करीब 200 मीटर सड़क भूस्खलन की चपेट में है। यहां पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। पूर्व ग्राम प्रधान सुजान सिंह, महावीर सिंह और राकेश रावत का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। यह सड़क वर्ष 2008 में बनी थी। कई बार धोलागाड में छोटे वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। सड़क से डामर भी पूरी तरह से उखड़ गया है।