Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 4:14 pm IST

खेल

CWG 2022 : पूनम यादव नही जीत पाईं वेटलिफ्टिंग में पदक


कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूनम यादव महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग में देश को पदक दिलाने से चूक गईं। अगर पूनम पदक जीत लेतीं तो इस इवेंट में यह वेटलिफ्टिंग में भारत का आठवां पदक होता। पूनम ने स्नैच में 98 किग्रा वजन उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 116 किलोग्राम वजन उठाने का लक्ष्य रखा था। शुरुआती दो प्रयास में वो फेल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने वजन उठा लिया। हालांकि, रेफरी ने उनके प्रयास को मान्य नहीं किया। भारत ने फैसले को चुनौती दी पर नतीजा नहीं बदला और पूनम पदक की रेस से बाहर हो गईं।