Read in App


• Fri, 5 Feb 2021 4:33 pm IST


7 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी माँ धारी देवी डोली यात्रा


जिला पौड़ी ईष्ट देव सेवा समिति की ओर से 7 से 27 फरवरी तक मां धारी देवी डोली यात्रा आयोजित की जाएगी। डोली विभिन्न प्रदेशों और तीर्थों के भ्रमण के बाद 27 फरवरी को अपने स्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून में विराजमान होगी। बृहस्पतिवार को समिति की ओर से यात्रा शुरू करने से पूर्व सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना और यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। डोली समिति के अध्यक्ष मनोज उनियाल आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल व संजय शर्मा दरमोडा ने बताया कि 7 फरवरी को डोली धारी देवी मंदिर से केदारघाटी के लिए प्रस्थान करेंगी। 27 फरवरी पूर्णिमा के दिन डोली हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान एवं हवन के बाद अपने थान नेहरू कालोनी देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। यहां पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण कर डोली यात्रा का समापन किया जाएगा। अनुष्ठान में जगमोहन बिष्ट, मनोज धस्माना, पितांबर पंवार, गिरीश पैंयूली, संजय चौहान, सुभाष गुसांई, खिलेंद्र चौधरी, मुख्य पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे आदि मौजूद थे।