Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Dec 2022 5:17 pm IST


महिला आयोग ने मानव तस्करी के 607 मामले निपटाए


उत्तरकाशी : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग के पास एक अप्रैल 2022 से वर्तमान तक मानव तस्करी से जुड़े कुल 1309 मामले दर्ज हुए। जिसके सापेक्ष 607 मामलों का निस्तारण किया गया।गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में कुसुम कंडवाल ने बताया कि 702 मामलों में अभी कार्यवाही गतिमान है। दर्ज मामलों में दहेज उत्पीड़न के 142 केस दर्ज हुए, जिसमें 67 मामलों का निस्तारण किया गया। इसी तरह दहेज हत्या का एक मामला पंजीकृत हुआ, जिसका निस्तारण किया गया। हत्या व आत्म हत्या के 11 मामले आये जिसमें 4 का निस्तारण किया गया। बलात्कार के 16 मामलों के सापेक्ष 6 का निस्तारण किया गया। शारारिक उत्पीड़न के 8 मामलों के सापेक्ष 2 का निस्तारण किया गया।