Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Jun 2023 1:49 pm IST


ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी


ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।